अलवर में मां के निधन पर बेटी बोली– भाई करता था परेशान: बहू ने कहा– बेटी की दूसरी शादी से थीं तनाव में
अलवर में 50 वर्षीय महिला के निधन के बाद परिवार में अलग-अलग बयान सामने आए। बेटी ने भाई पर मारपीट और दबाव के आरोप लगाए, जबकि बहू ने दूसरी शादी को तनाव की वजह बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के अलवर जिले में 50 वर्षीय महिला के निधन के बाद परिवार में अलग-अलग बयान सामने आए हैं। घटना अखैपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करौली कुंड निवासी भगवान यादव की पत्नी सुभाष देवी (50) ने घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों द्वारा उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिवार में तनाव और आरोपों का दौर शुरू हो गया।
मृतका की बेटी ने अपने भाई अभिषेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मां के साथ मारपीट करता था और मानसिक दबाव बनाता था। बेटी का कहना है कि लगातार पारिवारिक विवाद के कारण मां परेशान रहती थीं।