राजस्थान में अन्नपूर्णा भंडार योजना की धमाकेदार वापसी, बिना राशन कार्ड मिलेगा सस्ता सामान
राजस्थान सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना को नए सिरे से शुरू किया है, जिसमें बिना राशन कार्ड के सस्ता सामान मिलेगा। झुंझुनूं में 70 दुकानों से शुरुआत होगी, जहां तेल, साबुन, मसाले जैसे 10 जरूरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। गुणवत्ता और कीमतों पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी। योजना से उपभोक्ताओं और राशन डीलर्स दोनों को फायदा होगा। यह पहल मॉल्स को टक्कर देगी और आमजन की जरूरतें पूरी करेगी।
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने जनता के लिए एक और राहत भरी खबर दी है। अन्नपूर्णा भंडार योजना को नए सिरे से शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस बार योजना को आमजन की जरूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, ताकि हर घर तक सस्ते और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंच सकें।
बिना राशन कार्ड, सीधे खरीदारी
नई अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत अब राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। लोग पीडीएस दुकानों से तेल, साबुन, मसाले, बिस्किट, गुड़, अचार जैसी रोजमर्रा की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। झुंझुनूं जिले में शुरुआत के लिए 70 दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोलने का प्रस्ताव तैयार है।
गुणवत्ता और कीमत पर सरकार की नजर
झुंझुनूं जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि इन भंडारों में शुरुआत में 10 जरूरी घरेलू उत्पाद उपलब्ध होंगे। सरकार उत्पादों की गुणवत्ता और कीमतों पर कड़ी निगरानी रखेगी, ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद सामान मिले।