कांग्रेस के प्रदर्शन में छाई एक तख्ती: ‘अबकी बार भ्रष्ट सरकार’ लिखे पोस्टर की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

बाड़मेर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान "अबकी बार भ्रष्ट सरकार" लिखी एक तख्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। किसानों और जनहित के मुद्दों को लेकर हुए प्रदर्शन में इस पोस्टर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, जिस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 9, 2026 • 4:29 PM  63
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस के प्रदर्शन में छाई एक तख्ती: ‘अबकी बार भ्रष्ट सरकार’ लिखे पोस्टर की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
“कांग्रेस के प्रदर्शन में छाई एक तख्ती: ‘अबकी बार भ्रष्ट सरकार’ लिखे पोस्टर की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज”
Favicon
Read more onthekhatak.com
9 Jun 2026
https://thekhatak.com/barmer-congress-protest-viral-abki-baar-bhrasht-sarkar-poster
Google News
Copied
कांग्रेस के प्रदर्शन में छाई एक तख्ती: ‘अबकी बार भ्रष्ट सरकार’ लिखे पोस्टर की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों, महंगाई और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में विभिन्न मांगों और नारों से लिखी तख्तियां और बैनर दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

हालांकि पूरे प्रदर्शन के बीच एक तख्ती ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस तख्ती पर लिखा था—"अबकी बार भ्रष्ट सरकार"। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों के अलावा सोशल मीडिया पर भी इस तख्ती की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कुछ लोगों ने इस तख्ती को कांग्रेस द्वारा सरकार पर सीधा हमला बताते हुए इसे राजनीतिक संदेश करार दिया। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नारे के शब्द चयन में चूक हुई है या फिर संदेश को प्रस्तुत करने में गलती रह गई है, जिसके कारण यह तख्ती चर्चा का विषय बन गई। वायरल तस्वीर पर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि प्रदर्शन में उठाए गए किसानों और जनहित के मुद्दों से ज्यादा चर्चा अब इसी तख्ती की हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने प्रदर्शन के मूल मुद्दों को पीछे छोड़ दिया है और राजनीतिक बहस का नया विषय खड़ा कर दिया है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर तख्ती को लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इस वायरल तस्वीर और उस पर उठ रहे सवालों को लेकर कोई प्रतिक्रिया देती है या नहीं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter