सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पहल: बाड़मेर में CUET-UG 2026 की नि:शुल्क कोचिंग, 500 छात्रों को मिलेगा मौका

बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पहल पर “शिक्षा ही संकल्प है” अभियान के तहत 500 छात्र-छात्राओं को CUET-UG 2026 की तैयारी के लिए बाड़मेर में नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए 15 मार्च 2026 को आदर्श स्टेडियम में चयन परीक्षा आयोजित होगी।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
March 11, 2026 • 9:38 PM  251
ज
जॉब्स एंड एजुकेशन
NEWS CARD
Logo
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पहल: बाड़मेर में CUET-UG 2026 की नि:शुल्क कोचिंग, 500 छात्रों को मिलेगा मौका
“सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पहल: बाड़मेर में CUET-UG 2026 की नि:शुल्क कोचिंग, 500 छात्रों को मिलेगा मौका”
Favicon
Read more onthekhatak.com
11 Mar 2026
https://thekhatak.com/barmer-free-cuet-coaching-2026-500-students-umedaram-beniwal
Google News
Copied
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पहल: बाड़मेर में CUET-UG 2026 की नि:शुल्क कोचिंग, 500 छात्रों को मिलेगा मौका

बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। “शिक्षा ही संकल्प है” अभियान के तहत जिले के करीब 500 छात्र-छात्राओं को CUET-UG 2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह कोचिंग जिला मुख्यालय बाड़मेर में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकें। 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी कराना है।

इसके लिए चयन परीक्षा रविवार, 15 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। वहीं अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक उपस्थित होना होगा। परीक्षा का आयोजन आदर्श स्टेडियम, बाड़मेर में किया जाएगा और उसी दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सेमिनार भी आयोजित होगा।

चयन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को CUET का भरा हुआ आवेदन पत्र, कक्षा 12वीं का प्रवेश पत्र, तीन नवीन फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को पोस्टर में दिए गए QR कोड के माध्यम से गूगल फॉर्म भरना होगा। यह पहल कला, विज्ञान और कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए लागू है।

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 9828581178, 8079037304 और 9413942612 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter