बाड़मेर : हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, सेल्समैन ने तीसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान; लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में अहिंसा सर्किल के पास लक्ष्मी हार्डवेयर दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों से घिरे सेल्समैन ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी कस्बे में शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब अहिंसा सर्किल के पास स्थित लक्ष्मी हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते-ही-देखते आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि दुकान के ऊपर बनी तीसरी मंजिल पर सो रहा सेल्समैन अपनी जान बचाने के लिए मजबूरन छलांग लगा दी।
आग़ सबसे पहले छपरे में लगी फिर फैली गोदाम और दुकानों में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले दुकान के पीछे टी-पॉइंट के पास बने अस्थायी छपरे (टिन शेड) में लगी। चंद मिनटों में ही लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरा छपरा जलकर राख हो गया। इसके बाद आग ने पास बने गोदाम और फिर मुख्य दुकान भवन को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में पेंटेनेंस का भारी-भरकम सामान, इलेक्ट्रिकल वायर्स, पाइप फिटिंग्स, पेंट, केमिकल्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था।