बाड़मेर में चोरों का आतंक जारी: बंद मकान का दरवाजा काटकर चांदी के गहने-सिक्के और बर्तन चोरी, दो दिन पहले ही 15 लाख की चोरी से पुलिस पर सवाल
बाड़मेर के लक्ष्मीपुरा मोहल्ले में चोरों ने बंद पड़े पुराने मकान का लोहे का दरवाजा गैस कटर से काटकर चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन चुरा लिए। दो दिन पहले इसी इलाके में 15 लाख की चोरी हो चुकी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के लक्ष्मीपुरा मोहल्ले का है जहाँ एक पुराना बंद पड़े मकान में चोरों ने रात के अंधेरे में गैस कटर से लोहे का दरवाजा आधा काट दिया और अंदर घुसकर चांदी के आभूषण, पुराने चांदी के सिक्के तथा घरेलू बर्तन समेत कीमती सामान चुरा ले गए।मकान मालिक रमेश पुत्र भोजराज जब कई दिन बाद घर खोलने पहुंचे तो उन्हें मुख्य दरवाजा आधा कटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियों व बक्सों को तोड़ा गया था और चांदी के गहने-बर्तन गायब थे। परिजनों ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दो दिन पहले ही हो चुकी है 15 लाख की चोरी गौरतलब है कि इसी लक्ष्मीपुरा मोहल्ले में महज दो दिन पहले एक अन्य मकान से चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली थी। उस मामले में पुलिस अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है और अब नई वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग दहशत में हैं और रात में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।