भाजपा नेता पर ऑफिस में फायरिंग, दोस्त पर हमला; पुलिस जांच शुरू

भाजपा नेता को उनके ऑफिस में बदमाशों ने पैरों में गोली मारी, दोस्त की पिटाई; पुलिस जांच जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2025 • 12:12 PM  4.1k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भाजपा नेता पर ऑफिस में फायरिंग, दोस्त पर हमला; पुलिस जांच शुरू
“भाजपा नेता पर ऑफिस में फायरिंग, दोस्त पर हमला; पुलिस जांच शुरू”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Jul 2025
https://thekhatak.com/bjp-leader-shot-in-office-friend-attacked-police-probe-begins
Google News
Copied
भाजपा नेता पर ऑफिस में फायरिंग, दोस्त पर हमला; पुलिस जांच शुरू

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने भाजपा के नीमराना किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरदेव यादव पर उनके ऑफिस में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में नरदेव के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त अक्षय जाट के साथ बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद बदमाश नरदेव की कार पर भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित नरदेव यादव के श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस में हुई। नरदेव अपने दोस्त अक्षय जाट के साथ ऑफिस में बैठे थे। तभी दो कारों में सवार 5-6 बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के नरदेव पर फायरिंग शुरू कर दी। 2-3 राउंड फायरिंग में नरदेव के दोनों पैरों में गोली लगी।

जब अक्षय ने नरदेव को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उस पर भी हमला बोल दिया। अक्षय के सिर में गंभीर चोट आई। फायरिंग और मारपीट की इस वारदात से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter