घर से 10 तोला जेवर ले उड़ी नई-नवेली दुल्हन,एक-दो नहीं 3 लड़कियां गायब
राजस्थान के सीकर जिले में महिलाओं और युवतियों के लापता होने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक विवाहिता 10 तोला सोने के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, जबकि 2 अन्य युवतियां भी गायब हैं। सीकर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
राजस्थान के सीकर जिले में महिलाओं और युवतियों के लापता होने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला मामला एक 21 वर्षीय विवाहिता का है, जो घर से 10 तोला सोने के जेवरात लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके अलावा, एक कॉलेज छात्रा सहित दो अन्य युवतियां भी लापता हैं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
प्रेमी के साथ 10 तोला सोना लेकर उड़ी विवाहिता
पहला मामला एक 21 साल की विवाहिता का है। महिला के पति ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर की सुबह जब पति सोकर उठा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब घर के सामान की जांच की गई, तो पता चला कि करीब 10 तोला सोने के जेवरात भी गायब हैं। पति ने अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी एक स्थानीय युवक के संपर्क में थी, जो 17 सितंबर की रात से ही अपने घर से लापता है। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ भागे हैं।