शौच के बहाने खेत में ले गई और फिर...जीजा के इश्क में अंधी हुई साली, सगी बहन को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बरेली में 15 साल पुराने सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। जीजा के साथ अवैध संबंधों के चलते अपनी सगी बड़ी बहन की हत्या करने वाली छोटी बहन को अदालत ने आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
यूपी के बरेली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक 15 साल पुराने हत्याकांड में अदालत ने अपना अहम फैसला सुना दिया है। जीजा के प्यार में अंधी होकर अपनी ही सगी बड़ी बहन को मौत के घाट उतारने वाली कलयुगी बहन को एडीजे प्रथम की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत ने इस जघन्य अपराध के लिए उसे आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जीजा-साली के अवैध संबंधों ने ली जान
यह दिल दहला देने वाली घटना साल 2011 की है, जिसने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। मृतका के भाई द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन का निकाह पीलीभीत के एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही छोटी बहन और जीजा के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब बड़ी बहन को इस नाजायज रिश्ते का पता चला और वह इसका विरोध करने लगी, तो दोनों ने मिलकर उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
शौच के बहाने खेत में ले जाकर किया कत्ल
वारदात 18 जून 2011 की रात अंजाम दी गई। पीड़िता अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। रात के वक्त छोटी बहन उसे शौच के बहाने खेतों की तरफ ले गई। वहां पहले से ही जीजा घात लगाए बैठा था। दोनों ने मिलकर बेरहमी से बड़ी बहन की हत्या कर दी।