चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर! 23 साल पुराने फर्जीवाड़े में रातों-रात गिरफ्तार हुआ ये निर्दलीय विधायक
राजस्थान के हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को CID-CB ने 23 साल पुराने फर्जी पट्टा वितरण मामले में बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद चुनाव और सभापति चयन से ठीक पहले हुई इस गिरफ्तारी से प्रदेश में बड़ा सियासी हड़कंप मच गया है।
राजस्थान की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को सीआईडी-सीबी (CID-CB) और पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर 23 साल पहले फर्जी पट्टे (भूमि के कागजात) वितरित करने का गंभीर आरोप है। सभापति चुनाव के ठीक बीच हुई इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी से स्थानीय राजनीति में भूचाल आ गया है।
23 साल पुराने फर्जी पट्टा मामले में कसा शिकंजा
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला साल 2003 का है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर रात उस वक्त विधायक को हिरासत में ले लिया, जब वे बीकानेर से हनुमानगढ़ जा रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत हनुमानगढ़ के पल्लू थाने ले जाया गया। रात भर चली गहन पूछताछ के बाद रविवार सुबह पुलिस ने उनकी आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।