बीसलपुर बांध पहुंचे CM भजनलाल शर्मा: जल पूजन कर शुरू किया ‘वंदे गंगा’ अभियान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के अवसर पर बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने जल पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया और स्काडा प्रणाली का अवलोकन कर जल प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशमी के पावन अवसर पर टोंक जिले स्थित बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत जल पूजन कर प्रदेशवासियों को जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी की हर बूंद बचाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से जल बचत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
जल पूजन कर दिया संरक्षण का संदेश
बीसलपुर बांध पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जल पूजन किया। गंगा दशमी के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों और जल स्रोतों को जीवनदाता माना गया है।