किचन में ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में 2 बेटियों संग जिंदा जल गई मां? जानिए पूरी खबर

मदर्स डे पर राजस्थान के ब्यावर से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया… किचन में चाय बनाते वक्त अचानक ऐसा हुआ कि मां और उसकी दो मासूम बेटियां बाहर तक नहीं निकल सकीं

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 11, 2026 • 10:29 AM  25
क्राइम
NEWS CARD
Logo
किचन में ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में 2 बेटियों संग जिंदा जल गई मां? जानिए पूरी खबर
“किचन में ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में 2 बेटियों संग जिंदा जल गई मां? जानिए पूरी खबर”
Favicon
Read more on thekhatak.com
11 May 2026
https://thekhatak.com/beawar-mothers-day-gas-leak-fire-mother-two-daughters-burnt-alive
Google News
Copied
किचन में ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में 2 बेटियों संग जिंदा जल गई मां? जानिए पूरी खबर

राजस्थान के ब्यावर जिले से मदर्स डे के दिन दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक घर में लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि तीनों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

चाय बनाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना ब्यावर जिले की रेलड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत काणेचा उदावतान गांव की है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय मनीषा रविवार सुबह घर के रसोईघर में चाय बनाने गई थीं। उसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही मनीषा ने गैस जलाई, अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मनीषा और उनकी दोनों बेटियां रसोईघर से बाहर नहीं निकल सकीं।

मां के साथ मासूम बेटियां भी जिंदा जलीं

हादसे में मनीषा के साथ उनकी 8 वर्षीय बेटी नविया और 5 वर्षीय बेटी पल्लवी की भी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि तीनों बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर से उठती चीखों ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter