‘हिंदू लड़की लाओ, फिर जन्नत जाने के लिए गैंगरेप’... युवती के आरोपों से सनसनी, साहिल उर्फ फहीम समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली की 23 वर्षीय युवती ने मेरठ निवासी फहीम उर्फ साहिल और उसके परिवार पर अगवा करने, गैंगरेप, बंधक बनाने, धर्मांतरण का दबाव डालने और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 13, 2026 • 11:40 AM | Delhi  4
क्राइम
NEWS CARD
Logo
‘हिंदू लड़की लाओ, फिर जन्नत जाने के लिए गैंगरेप’... युवती के आरोपों से सनसनी, साहिल उर्फ फहीम समेत 5 गिरफ्तार
“‘हिंदू लड़की लाओ, फिर जन्नत जाने के लिए गैंगरेप’... युवती के आरोपों से सनसनी, साहिल उर्फ फहीम समेत 5 गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/64ec05
13 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/64ec05
Google News
Copied
‘हिंदू लड़की लाओ, फिर जन्नत जाने के लिए गैंगरेप’... युवती के आरोपों से सनसनी, साहिल उर्फ फहीम समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली के जामिया नगर की 23 वर्षीय युवती ने मेरठ निवासी फहीम उर्फ साहिल और उसके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि इंस्टाग्राम पर ‘साहिल’ नाम से दोस्ती करने वाले युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाए और बाद में ब्लैकमेल कर मेरठ ले गया।

पीड़िता के अनुसार, वहां उसे कई वर्षों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और परिवार से दूर रखा गया। युवती का कहना है कि पूरे मामले से बाहर निकलने में उसे करीब पांच साल लग गए।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती साहिल नाम के युवक से हुई थी। कुछ समय बाद युवक ने उसे दिल्ली के बाटला हाउस बुलाया। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter