इवेंट का झांसा देकर उदयपुर लाई गई मुंबई की युवती, फार्महाउस में बनाया बंधक .
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में मुंबई की एक युवती को इवेंट में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया। आरोप है कि तीन युवकों ने उसे फार्महाउस में करीब 10 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को डिटेन कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
उदयपुर:-शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां मुंबई की एक युवती को इवेंट में काम दिलाने का झांसा देकर उदयपुर बुलाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवती को करीब दस दिन तक एक फार्महाउस में जबरन रोककर रखा गया।
काम दिलाने के बहाने बनाया गया शिकार
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने खुद को इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा बताते हुए उसे काम का ऑफर दिया। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी उसे मुंबई से उदयपुर ले आया। यहां पहुंचते ही हालात बदल गए और उसे एक फार्महाउस में ले जाकर बंधक बना लिया गया।