पाली से जोधपुर ले जाते वक्त एंबुलेंस में थम गई युवक की सांसें! ऑक्सीजन बंद होते ही भाई की गोद में तोड़ा दम
जोधपुर रेफर किए गए 20 वर्षीय युवक की हालत अचानक रास्ते में बिगड़ने लगी… भाई मदद मांगता रहा, लेकिन कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस के भीतर ऐसा मंजर बन गया जिसे देख परिवार चीख पड़ा। अब मौत के पीछे की वजह को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं।
पाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जोधपुर रेफर किए गए एक युवक की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में तकनीकी लापरवाही के कारण युवक ने रास्ते में ही अपने भाई की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को वापस पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए।
ऑक्सीजन सपोर्ट पर जोधपुर किया गया था रेफर
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया गांव सांसी बस्ती निवासी 20 वर्षीय सावन कुमार पुत्र सज्जन कुमार को किडनी की गंभीर समस्या थी। उसकी हालत बिगड़ने पर 7 मई को उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। परिवार के मुताबिक पिछले छह महीनों से उसकी दोनों किडनियों का इलाज चल रहा था और नियमित डायलिसिस कराया जा रहा था।
रविवार को हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सावन को जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलवाई और युवक को ऑक्सीजन सपोर्ट पर जोधपुर के लिए रवाना किया गया।