तीन महीने की छुट्टी ले घर आया सेना का जवान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मणिपूर से ला रहा था अफीम , दिल्ली में पकड़ा गया
पुलिस ने सेना के भगोड़े सहित तीन को 18 किलो अफीम और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 18 किलोग्राम अफीम बरामद की। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि मुख्य आरोपी गोधराम मणियार भारतीय सेना का जवान है, जो छुट्टी पर आने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटा और तस्करी के रास्ते पर चल पड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
गोधराम मणियार: मुख्य आरोपी, भारतीय सेना से निलंबित कांस्टेबल।
-
पीराराम: गोधराम का साथी तस्कर।