महिला को ढाल बनाकर कर रहे थे बड़ा 'खेल', पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर ऐसे उतारा तस्करी का भूत!

बाड़मेर पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागी एक कार का 20 किमी पीछा कर महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।कार से करीब 40 लाख रुपये कीमत का 40.05 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 20, 2026 • 11:20 AM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महिला को ढाल बनाकर कर रहे थे बड़ा 'खेल', पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर ऐसे उतारा तस्करी का भूत!
“महिला को ढाल बनाकर कर रहे थे बड़ा 'खेल', पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर ऐसे उतारा तस्करी का भूत!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/032693
20 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/032693
Google News
Copied
महिला को ढाल बनाकर कर रहे थे बड़ा 'खेल', पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर ऐसे उतारा तस्करी का भूत!

बाड़मेर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागी एक संदिग्ध कार को करीब 20 किलोमीटर पीछा कर धर दबोचा। पुलिस ने कार से 40.05 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा-पोस्त की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

नाकाबंदी तोड़कर भागे, जैसलमेर बायपास पर दबोचे

एसपी चूनाराम जाट के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वेंटो कार में डोडा-पोस्त भरकर बाड़मेर की तरफ लाया जा रहा है।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter