बीएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का युवक,जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सऊदी अरब जाने की थी योजना

जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा के पास पश्चिम बंगाल के लालचंद शेख को बीएसएफ ने पकड़ा, जो अवैध रूप से पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 6, 2025 • 3:10 PM  327
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बीएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का युवक,जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सऊदी अरब जाने की थी योजना
“बीएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का युवक,जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सऊदी अरब जाने की थी योजना”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Sep 2025
https://thekhatak.com/west-bengal-youth-caught-cautiously-by-bsf-planning-to-cross-pakistan-border-to-saudi-arabia-in-jaisalmer
Google News
Copied
बीएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का युवक,जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से सऊदी अरब जाने की थी योजना

राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बुधवार रात को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक की पहचान लालचंद शेख (30) के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहा था, जहां उसका भाई मजदूरी करता है। संयुक्त जांच कमेटी गुरुवार से लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

कैसे पकड़ा गया लालचंद?

बुधवार शाम को बीएसएफ ने जैसलमेर के पोछिना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर दूर लालचंद को संदिग्ध गतिविधियों के कारण हिरासत में लिया। पूछताछ में वह सीमा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे म्याजलार पुलिस को सौंप दिया गया। लालचंद ने बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए वीजा आवेदन किया था, लेकिन वीजा न मिलने पर उसने अवैध रूप से पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाने का प्लान बनाया।

सूत्रों के अनुसार, लालचंद करीब 10 दिन पहले अपने घर से निकला था। वह पहले अजमेर पहुंचा और फिर वहां से जैसलमेर आया। उसे किसी ने गलत सलाह दी थी कि वह जैसलमेर सीमा पार करके पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जा सकता है। हालांकि, बीएसएफ की सतर्कता के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter