डीग में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

डीग के रावलका गांव में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में तस्कर आशिक की गोली लगने से मौत हो गई। उसके पिता कांडा घायल, आरबीएम अस्पताल में भर्ती। तीन पुलिसकर्मी भी घायल। पुलिस ने हथियार बरामद किए, जांच और सर्च ऑपरेशन जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 18, 2025 • 5:43 PM  325
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
डीग में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल
“डीग में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Jun 2025
https://thekhatak.com/deeg-police-gau-taskar-muthbhed-ashik-death
Google News
Copied
डीग में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रावलका गांव में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल तस्कर आशिक को भरतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक तस्कर के पिता कांडा को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल, भरतपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रावलका गांव के पास कुछ गौ तस्कर गौवंश की तस्करी की योजना बना रहे हैं। इसके आधार पर पहाड़ी थाना पुलिस और भरतपुर आईजी की स्पेशल टीम ने हरियाणा बॉर्डर के रावलका बांध पर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। लगभग दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में तस्कर आशिक को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की खबर है। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से कुछ हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस अन्य फरार तस्करों की तलाश में जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter