विदाई के बाद ऐसा क्या हुआ कि दुल्हनों के घर मच गया कोहराम? 5100 के नेग ने ले ली हिंसा की शक्ल
शादी खत्म, दुल्हनें विदा… लेकिन अगले ही दिन अचानक हमला! आखिर 5100 रुपए की बात कैसे बन गई खूनी झगड़े की वजह? धौलपुर से सामने आई चौंकाने वाली कहानी…
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी जैसे खुशियों भरे माहौल ने अचानक हिंसा का रूप ले लिया। बसई डांग थाना क्षेत्र के चंदीलपुरा गांव में नेग की एक मामूली राशि को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले ही दिन हमले में बदल गया, जिसमें दुल्हनों के परिवार के कई लोग घायल हो गए।
खुशियों से शुरू हुआ माहौल, विवाद तक पहुंचा मामला
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी पंजाब सिंह की दो पोतियों की शादी 26 अप्रैल की रात को धूमधाम से संपन्न हुई। बारात का स्वागत पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया गया और रातभर शादी की रस्में चलती रहीं। 27 अप्रैल की सुबह विवाह की मुख्य रस्में पूरी हुईं और दोपहर करीब 3 बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी शुरू हुई।