सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 24 कैरेट गोल्ड ₹1.11 लाख और चांदी ₹1.27 लाख किलो के पार

12 सितंबर 2025 को सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं; IBJA के अनुसार, चांदी 1,27,348 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,09,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। वैश्विक अनिश्चितता, युद्ध और रुपये की कमजोरी इसके प्रमुख कारण हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 12, 2025 • 4:51 PM  1.3k
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 24 कैरेट गोल्ड ₹1.11 लाख और चांदी ₹1.27 लाख किलो के पार
“सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 24 कैरेट गोल्ड ₹1.11 लाख और चांदी ₹1.27 लाख किलो के पार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Sep 2025
https://thekhatak.com/gold-and-silver-break-all-records-24-carat-gold-crosses-1-11-million-and-silver-crosses-1-27-million-kg
Google News
Copied
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 24 कैरेट गोल्ड ₹1.11 लाख और चांदी ₹1.27 लाख किलो के पार

12 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत में 2,849 रुपये की उछाल देखी गई और यह 1,27,348 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कल यानी 11 सितंबर को चांदी का भाव 1,24,499 रुपये प्रति किलो था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 744 रुपये बढ़कर 1,09,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो कल 1,09,097 रुपये थी।

इससे पहले, 9 सितंबर को सोने ने 1,09,635 रुपये और चांदी ने 1,24,770 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था। इस साल अब तक सोने की कीमत में 40% की वृद्धि हुई है, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चांदी भी इस दौरान 41,331 रुपये महंगी हुई है और 86,017 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1,27,348 रुपये प्रति किलो हो गई है।

शहरों में सोने-चांदी के दाम

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter