रात में सिर के पास फटा Google Pixel 6a, स्मार्टफोन बना आग का गोला

Reddit पर एक यूजर ने बताया कि चार्जिंग के दौरान उनके Google Pixel 6a में आग लग गई, जिससे कमरे में नुकसान हुआ और वह बाल-बाल बचे। Google ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान या समर्थन नहीं दिया, जिससे Pixel यूजर्स में बैटरी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 29, 2025 • 3:32 PM  2.9k
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
रात में सिर के पास फटा Google Pixel 6a, स्मार्टफोन बना आग का गोला
“रात में सिर के पास फटा Google Pixel 6a, स्मार्टफोन बना आग का गोला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Jul 2025
https://thekhatak.com/google-pixel-6a-explodes-near-the-head-at-night-smartphone-turns-fireball
Google News
Copied
रात में सिर के पास फटा Google Pixel 6a, स्मार्टफोन बना आग का गोला

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हम भरोसेमंद ब्रांड्स पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, लेकिन क्या हो अगर यही भरोसा हमारी जान के लिए खतरा बन जाए? हाल ही में एक Reddit यूजर ने अपने Google Pixel 6a फोन में हुए धमाके की दिल दहला देने वाली घटना साझा की है, जिसने स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल उस यूजर के लिए डरावनी थी, बल्कि हर उस शख्स के लिए चेतावनी है जो अपने फोन को रातभर चार्जिंग पर छोड़ देता है।

क्या हुआ था उस रात?

यूजर ने लिखा, "मैं गहरी नींद में था जब अचानक तेज आवाज और जलने की तीखी गंध ने मुझे जगा दिया। मेरा Google Pixel 6a, जो चार्जिंग पर लगा था और मेरे सिर से महज 40 सेंटीमीटर दूर नाइटस्टैंड पर रखा था, आग की लपटों में घिर चुका था।" डर और घबराहट में यूजर ने फोन को चार्जिंग केबल से पकड़कर फर्श पर फेंका, लेकिन तब तक उनकी चादरें आग की चपेट में आ चुकी थीं। बंद कमरे में धुएं की वजह से यूजर को पूरे दिन गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा।

यूजर ने अपनी पोस्ट में जले हुए फोन की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें फोन का स्क्रीन, केस और मदरबोर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, "मैं खुशकिस्मत था कि बैटरी का हिस्सा मेरी ओर नहीं था, वरना नतीजे और भयानक हो सकते थे।" इस घटना ने उनके कमरे में रखे एसी यूनिट और फर्श को भी नुकसान पहुंचाया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter