हरियाणा की डांसर आखिर बिहार तक कैसे पहुंची? और वहां उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि जानकर हर किसी की रूह कांप उठी!
हरियाणा की डांसर को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नौकरी का लालच देकर बिहार के बेगूसराय में देह व्यापार रैकेट में फंसा दिया गया।
हरियाणा के सोनीपत की एक साधारण डांसर की जिंदगी एक फोन कॉल ने पूरी तरह बदल दी। रोज़ी-रोटी की तलाश में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली यह युवती बेहतर कमाई के लालच में एक ऐसे जाल में फंस गई, जिसने उसे 1200 किलोमीटर दूर बिहार के बेगूसराय में एक खौफनाक दलदल में धकेल दिया।
काम का लालच और बेगूसराय बुलावा
पीड़िता के पास एक फोन कॉल आया, जिसमें खुद को संगीता देवी बताने वाली महिला ने उसे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में काम और अच्छे पैसे का लालच दिया। आर्थिक मजबूरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद में लड़की ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
20 अप्रैल को वह हरियाणा से बिहार के बेगूसराय पहुंची, जहां शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाया गया। उसे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में शामिल किया गया और काम करवाया जाने लगा, जिससे उसे किसी तरह की आशंका नहीं हुई।