हॉलिडे-इन और रैफल्स होटल को मिली धमकी, मंत्री कार्यक्रम में थे मौजूद

सुबह 10:30 बजे हॉलिडे-इन होटल को धमकी भरा मेल मिला, जिसके तुरंत बाद मंत्री बेढम ने माइक पर आकर होटल खाली करने की घोषणा की। इसके बाद सभी मंत्री और अतिथि होटल से सुरक्षित बाहर निकल गए।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 31, 2025 • 1:44 PM  99
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हॉलिडे-इन और रैफल्स होटल को मिली धमकी, मंत्री कार्यक्रम में थे मौजूद
“हॉलिडे-इन और रैफल्स होटल को मिली धमकी, मंत्री कार्यक्रम में थे मौजूद”
Favicon
Read more onthekhatak.com
31 May 2025
https://thekhatak.com/holiday-in-raffles-hotel-threatened-minister-present
Google News
Copied
हॉलिडे-इन और रैफल्स होटल को मिली धमकी, मंत्री कार्यक्रम में थे मौजूद

जयपुर के दो प्रमुख होटल - हॉलिडे-इन और रैफल्स -को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इस दौरान हॉलिडे-इन होटल में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के के विश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक एक निजी कार्यक्रम में मौजूद थे।

सुबह 10:30 बजे हॉलिडे-इन होटल को धमकी भरा मेल मिला, जिसके तुरंत बाद मंत्री बेढम ने माइक पर आकर होटल खाली करने की घोषणा की। इसके बाद सभी मंत्री और अतिथि होटल से सुरक्षित बाहर निकल गए।

वहीं, दोपहर 12:05 बजे दिल्ली रोड स्थित रैफल्स होटल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई। दोनों होटल्स में पुलिस, एटीएस और बम स्क्वॉड की टीमें तैनात की गईं। होटल स्टाफ और मेहमानों को बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

एक दिन पहले भी कोर्ट में धमकी, खुद को बताया पूर्व नक्सली

शुक्रवार (30 मई) को जयपुर की मेट्रो कोर्ट और एक फैमिली कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी तीन अलग-अलग ईमेल आईडी से भेजी गई थी। मेल में धमाकों की बात लिखी गई और भेजने वाले ने खुद को पूर्व नक्सली बताया था।

सुबह मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। फैमिली कोर्ट में बम और डॉग स्क्वॉड की टीम ने चार घंटे तक सघन तलाशी ली, जबकि मेट्रो कोर्ट में एक घंटे की जांच के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

मई में कई बार मिल चुकी हैं धमकियां

जयपुर में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है:

13, 12 और 8 मई: सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 13 मई को मिले मेल में धमकी के साथ एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की बात भी लिखी गई थी।

9 मई: जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र था। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस अलर्ट, साइबर सेल कर रही जांच

इन बढ़ती धमकियों को लेकर जयपुर पुलिस और साइबर क्राइम सेल सक्रिय हो गई है। सभी ईमेल की टेक्निकल जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter