दिल्ली में खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का विमान जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रहा विमान जयपुर डायवर्ट किया गया। वे जयपुर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में दिल्ली के मौसम के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 1, 2025 • 9:09 PM  26
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
दिल्ली में खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का विमान जयपुर डायवर्ट
“दिल्ली में खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का विमान जयपुर डायवर्ट”
Favicon
Read more onthekhatak.com
1 Sep 2025
https://thekhatak.com/home-minister-amit-shah-s-plane-diverted-to-jaipur-due-to-bad-weather-in-delhi
Google News
Copied
दिल्ली में खराब मौसम के कारण गृहमंत्री अमित शाह का विमान जयपुर डायवर्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विशेष विमान, जो जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रहा था, खराब मौसम के चलते जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने उनके विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया। सोमवार शाम 7:54 बजे गृहमंत्री का विशेष विमान जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

दरअसल, अमित शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। वहां से वे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन दिल्ली में मौसम की खराबी के कारण उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर नहीं सका। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को जयपुर डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

जयपुर में गृहमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव और डीजीपी स्वयं गृहमंत्री का स्वागत करने जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे। वर्तमान में अमित शाह जयपुर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में दिल्ली में मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यदि दिल्ली में मौसम की स्थिति नहीं सुधरी, तो गृहमंत्री अमित शाह आज रात जयपुर में ही रुक सकते हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter