IND vs IRE 1st T20I: वैभव-प्रिंस का डेब्यू, कैसी होगी पिच और कैसा रहेगा मौसम? जानें हर बड़ी अपडेट
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।





भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मौसम को देखते हुए यह फैसला अहम माना जा रहा है, क्योंकि बेलफास्ट में बारिश की संभावना बनी हुई है।
श्रेयस अय्यर पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में भारत के 15वें कप्तान बन गए हैं। लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी कर रहे श्रेयस के सामने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी।
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजरें हैं। अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। हालांकि टीम के मजबूत टॉप ऑर्डर के चलते उनकी प्लेइंग-11 में जगह बनाना आसान नहीं माना जा रहा है।
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। ईशान किशन इस साल शानदार फॉर्म में हैं और 13 टी-20 इंटरनेशनल में 532 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के साथ हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा पर भी नजर रहेगी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
दूसरी ओर आयरलैंड की टीम की कप्तानी विकेटकीपर लॉरकन टकर कर रहे हैं। बल्लेबाजी में हैरी टेक्टर और टिम टेक्टर टीम के अहम खिलाड़ी हैं, जबकि गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज सबसे बड़े हथियार माने जा रहे हैं।
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक खेले गए सभी 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में मेहमान टीम इस मैच में जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी, जबकि आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले मौसम फैंस और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।
मैच के दौरान बारिश की कितनी संभावना?
भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक टॉस के समय करीब 49% और मैच शुरू होने के समय लगभग 35% बारिश की संभावना है। दोपहर से ही बेलफास्ट में बारिश के आसार बने हुए हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि रात 8:00 बजे के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में यदि शुरुआती समय में बारिश होती है तो मुकाबला कम ओवरों का कराया जा सकता है।
Vaibhav Sooryavanshi in full preparation mode 🏃➡️
A senior team debut just around the corner 👀
Watch the Ruthless Boss Baby in action in the 1st T20I, tomorrow at 5:30 PM, LIVE on Sony Sports Network & Sony LIV.
#SonySportsNetwork#SonyLIV#IREvINDpic.twitter.com/ccPxUQBZ9Z— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नजर
इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि बारिश के कारण उनके डेब्यू का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है।
वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर रहा। इसके अलावा उन्होंने 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा।
किसकी जगह खेल सकते हैं सूर्यवंशी?
भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए फिलहाल चार मजबूत विकल्प मौजूद हैं—
- अभिषेक शर्मा
- संजू सैमसन
- ईशान किशन
- वैभव सूर्यवंशी
ईशान किशन कई बार वन-डाउन बल्लेबाजी कर चुके हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अधिकतर ओपनिंग की है। संजू मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर किस बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।
Shreyas Iyer gets to work at the first practice session in Ireland.👊
Watch #IREvIND first T20I, tomorrow at 5:30 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork#SonyLIVpic.twitter.com/SDnTitYrtS — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 25, 2026
कहां देखें लाइव मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
अब फैंस को उम्मीद होगी कि बारिश ज्यादा देर तक खलल न डाले और उन्हें भारत-आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित डेब्यू भी देखने को मिले।
श्रेयस ने बॉलिंग चुनी
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच और परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार आयरलैंड में खेल रहे हैं, इसलिए जल्दी से जल्दी यहां की परिस्थितियों के अनुरूप ढलना जरूरी है। अय्यर ने यह भी स्पष्ट किया कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि टीम फिलहाल अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जता रही है और वैभव को सही समय आने पर मौका मिलेगा।











































