दिल्ली दौरे पर दिया कुमारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक से की अहम मुलाकात
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर संगठन, जनकल्याण और राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के विकास, सुशासन, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
दिया कुमारी ने केंद्रीय विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर राजस्थान के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और सुशासन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।