Donald Trump के ऐलान के बाद बाजार में हलचल...... आखिर चल क्या रहा है?
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के एक बड़े ऐलान के बाद अचानक बाजार में हलचल तेज हो गई है। सोना-चांदी ने ऐसी चाल चली है जिसने निवेशकों को चौंका दिया है—लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या है और आगे क्या होने वाला है… जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) की घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इस ऐलान ने न सिर्फ जियोपॉलिटिकल माहौल को प्रभावित किया, बल्कि सोना और चांदी जैसे कीमती धातुओं के दाम में भी अचानक उछाल ला दिया।
सोने की कीमतों में जोरदार उछाल
सीजफायर की खबर सामने आते ही निवेशकों ने तेजी से “सेफ हेवन” यानी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर रुख किया।
- स्पॉट गोल्ड करीब 2.3% बढ़कर 4,811 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया
- अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% चढ़कर 4,840 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे
दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले सोने में हल्की गिरावट देखी गई थी, लेकिन इस घोषणा ने बाजार का रुख पूरी तरह बदल दिया।