कोबरा सांप को किस करने की कोशिश में व्यक्ति की मौत, स्टंट पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के गुना में दीपक महावर की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई, जब वह सांप को किस करने की कोशिश कर रहे थे। यह हादसा सांप के साथ स्टंट करने और वीडियो बनवाने के दौरान हुआ।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2025 • 4:04 PM  69
भारत
NEWS CARD
Logo
कोबरा सांप को किस करने की कोशिश में व्यक्ति की मौत, स्टंट पड़ा भारी
“कोबरा सांप को किस करने की कोशिश में व्यक्ति की मौत, स्टंट पड़ा भारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jul 2025
https://thekhatak.com/man-dies-trying-to-kiss-cobra-snake-stunts-heavy
Google News
Copied
कोबरा सांप को किस करने की कोशिश में व्यक्ति की मौत, स्टंट पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सांप के साथ स्टंट करना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। जानकारी के अनुसार, सांपों को रेस्क्यू करने का काम करने वाले दीपक महावर नाम के व्यक्ति को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक सांप को अपने गले में लपेटकर बाइक चला रहे थे और एक वीडियो के लिए सांप को किस करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सांप के साथ प्रदर्शनी की थी योजना

मृतक दीपक महावर जेपी कॉलेज में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने कई सांपों को रेस्क्यू करने का अनुभव हासिल किया था। हाल ही में उन्होंने एक कोबरा सांप को पकड़ा था, जिसे वे कांच के बर्तन में रखकर सावन महीने की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। मंगलवार, 15 जुलाई को दीपक अपने दो बच्चों, 12 साल के रौनक और 14 साल के चिराग, के स्कूल जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोबरा सांप को अपने गले में माला की तरह लटका लिया।

वीडियो बनवाने के दौरान हुआ हादसा

रास्ते में कुछ लोगों ने दीपक को सांप के साथ बाइक चलाते देखकर रोका और उनके साथ फोटो और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान दीपक सांप के साथ खेलने लगे और सांप को किस करने की कोशिश की। इसी बीच कोबरा ने उन्हें डस लिया। हादसे के बाद दीपक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter