टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में-वेब सीरीज: सरकार ने 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाने का दिया अल्टीमेटम

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 4, 2026 • 3:43 PM  1
भारत
NEWS CARD
Logo
टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में-वेब सीरीज: सरकार ने 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाने का दिया अल्टीमेटम
“टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में-वेब सीरीज: सरकार ने 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाने का दिया अल्टीमेटम”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/fdd727
4 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/fdd727
Google News
Copied
टेलीग्राम पर अब नहीं मिलेंगी फ्री फिल्में-वेब सीरीज: सरकार ने 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाने का दिया अल्टीमेटम

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर पायरेटेड फिल्मों और OTT वेब सीरीज की अवैध शेयरिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 4 जुलाई को कंपनी को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड कंटेंट उपलब्ध कराने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स और अकाउंट्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे तथा 15 दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन रिपोर्ट सरकार को सौंपे।

यह तीन दिनों के भीतर टेलीग्राम को मिला दूसरा सरकारी नोटिस है। इससे पहले 2 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने टेलीग्राम के यूजरनेम फीचर को लेकर सुरक्षा और साइबर अपराध संबंधी चिंताओं पर जवाब मांगा था।

शिकायत का इंतजार नहीं, खुद रोकें पायरेसी

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र ने टेलीग्राम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह केवल शिकायत मिलने का इंतजार न करे, बल्कि पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने से रोकने के लिए मजबूत और सक्रिय मॉडरेशन सिस्टम विकसित करे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter