पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: Nayara Energy ने घटाए ईंधन के दाम, केंद्र सरकार ने हटाई सभी पाबंदियां
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच Nayara Energy ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता कर दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की थोक बिक्री और खरीद पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां भी हटा दी हैं, जिससे उपभोक्ताओं और उद्योगों को राहत मिलेगी।
देशभर के वाहन चालकों और ईंधन उपभोक्ताओं के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई गिरावट का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में प्राइवेट फ्यूल रिटेलर Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है।
कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की है। यह कटौती उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां Nayara Energy के रिटेल आउटलेट संचालित हैं। इससे निजी वाहन चालकों के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर