पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमजा अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़ा था और उस पर युवाओं को आतंकवाद में शामिल करने, फंडिंग और हमलों की साजिश में शामिल होने के आरोप थे। भारत ने उसे 2022 में UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। वह 2019 के पुलवामा हमले से भी जुड़ा माना जाता था, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हुए थे।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 21, 2026 • 3:53 PM  8
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
“पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने किया हमला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 May 2026
https://thekhatak.com/hamza-burhan-pok-muzaffarabad-killed-pulwama-mastermind-news
Google News
Copied
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से एक बड़ी खबर सामने आई है। 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में साजिशकर्ता बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उसे उस समय निशाना बनाया जब वह शहर के एक इलाके में मौजूद था। हमले में उसे कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार यह घटना मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के पास हुई, जहां अचानक हुए फायरिंग हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter