संकट में साथ नहीं आया पाकिस्तान: सऊदी-ईरान तनाव ने डिफेंस एग्रीमेंट पर उठाए सवाल

ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। 2025 में हुए रक्षा समझौते के बावजूद पाकिस्तान ने अब तक कोई सैन्य सहायता नहीं दी, जिससे सऊदी-पाकिस्तान डिफेंस पैक्ट की प्रभावशीलता पर बहस तेज हो गई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 16, 2026 • 5:52 PM  13
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
संकट में साथ नहीं आया पाकिस्तान: सऊदी-ईरान तनाव ने डिफेंस एग्रीमेंट पर उठाए सवाल
“संकट में साथ नहीं आया पाकिस्तान: सऊदी-ईरान तनाव ने डिफेंस एग्रीमेंट पर उठाए सवाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Mar 2026
https://thekhatak.com/saudi-iran-conflict-pakistan-defense-pact-exposed
Google News
Copied
संकट में साथ नहीं आया पाकिस्तान: सऊदी-ईरान तनाव ने डिफेंस एग्रीमेंट पर उठाए सवाल

इस्लामाबाद। ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। सऊदी अरब पर हमलों के बीच पाकिस्तान फिलहाल सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी करता नजर आ रहा है। न तो उसने सऊदी अरब की रक्षा के लिए सैन्य सहायता भेजी है और न ही ईरान के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष कार्रवाई की है। ऐसे में सितंबर 2025 में हुए पाकिस्तान-सऊदी अरब रणनीतिक रक्षा समझौते की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

रक्षा समझौते की खुली पोल?

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच सितंबर 2025 में स्ट्रैटजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) हुआ था। इस समझौते के तहत यह प्रावधान किया गया था कि यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।
इस समझौते से सऊदी अरब को उम्मीद थी कि संकट की स्थिति में पाकिस्तान उसकी सैन्य मदद करेगा। पाकिस्तान मुस्लिम दुनिया का एकमात्र परमाणु शक्ति संपन्न देश है और अपनी मजबूत सैन्य क्षमता का दावा भी करता रहा है। लेकिन ईरान के हमलों के बीच अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई ठोस सैन्य कदम सामने नहीं आया है।

सिर्फ जुबानी समर्थन तक सीमित प्रतिक्रिया

ईरान के हमलों के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब के प्रति समर्थन जरूर जताया है, लेकिन यह समर्थन मुख्य रूप से कूटनीतिक और बयानबाजी तक ही सीमित रहा है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं और वहां सऊदी नेतृत्व के साथ एकजुटता जताई है। हालांकि, जमीनी स्तर पर पाकिस्तान ने न तो अपनी सेना तैनात की है और न ही कोई प्रत्यक्ष युद्धक सहायता की घोषणा की है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter