जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों को रोकने के लिए NHAI का बड़ा फैसला: तीन फ्लाइओवर बनेंगे, बगराना कट होगा बंद

जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों और जाम को कम करने के लिए NHAI कानोता, बस्सी टी-पॉइंट और बांसखो फाटक पर 95 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाइओवर बनाएगा। बगराना में 52 फीट हनुमानजी मंदिर के पास का कट भी बंद होगा। बिड जारी हो चुकी है और काम जल्द शुरू होगा। यह फैसला कलेक्टर की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में लिया गया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 10, 2025 • 12:18 PM  63
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों को रोकने के लिए NHAI का बड़ा फैसला: तीन फ्लाइओवर बनेंगे, बगराना कट होगा बंद
“जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों को रोकने के लिए NHAI का बड़ा फैसला: तीन फ्लाइओवर बनेंगे, बगराना कट होगा बंद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Jun 2025
https://thekhatak.com/jaipur-agra-bypass-flyover-construction-and-bagru-cut-closure
Google News
Copied
जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों को रोकने के लिए NHAI का बड़ा फैसला: तीन फ्लाइओवर बनेंगे, बगराना कट होगा बंद

जयपुर-आगरा बाइपास पर लगातार हो रहे हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बड़ा कदम उठाया है। हाईवे पर कानोता, बस्सी टी पॉइंट और बांसखो फाटक के पास बने कट्स पर फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, बगराना में 52 फीट हनुमानजी मंदिर के सामने बने कट को भी जल्द बंद किया जाएगा।

हाल ही में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि कानोता, बस्सी टी पॉइंट और बांसखो फाटक पर बने कट्स पर ट्रैफिक जाम और हादसों की समस्या बनी रहती है। इन पॉइंट्स को ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर फ्लाइओवर बनने से हाईवे पर ट्रैफिक सुगम होगा और हादसों की संभावना कम होगी।

उन्होंने बताया कि तीनों फ्लाइओवर के निर्माण के लिए बिड जारी कर दी गई है, जिसे इसी महीने खोला जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन फ्लाइओवर को बनाने में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter