जयपुर-जोधपुर समेत सभी जिलों में बदले प्रभारी सचिव, दो एपीओ आईएएस को भी मिली नई जिम्मेदारी.
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके आदेश जारी किए। नए आदेशों के तहत गायत्री राठौड़ को जयपुर और भवानी देथा को जोधपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। साथ ही दो एपीओ आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव जिला प्रशासन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिवों को बदल दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। खास बात यह है कि इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले गए थे और अब लगभग एक साल बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।
सरकार के नए आदेशों के अनुसार
गायत्री राठौड़ को जयपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।