जयपुर में पत्नी की बेरुखी से त्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या: रोते हुए वीडियो और सुसाइड नोट में बेटी को सौंपा आखिरी संदेश

जयपुर के जगतपुरा सीबीआई फाटक पर 28 फरवरी 2026 को पत्नी की लगातार दूरी और ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से त्रस्त 27 वर्षीय शाहबाज खान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी की तीसरी सालगिरह के अगले दिन सुसाइड करने से पहले युवक ने रोते हुए वीडियो बनाया और सुसाइड नोट में लिखा- "मेरी जिंदगी के कुछ पल मेरी बेटी फातिका लाडो को बता देना"। शाहबाज ने पत्नी की खुशी के लिए रेवाड़ी की नौकरी छोड़कर जयपुर शिफ्ट हो गया था, लेकिन पत्नी कशिश और ससुरालवालों की बदसलूकी जारी रही। भाई शाहिद खान ने पत्नी कशिश, सास और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 31, 2026 • 11:23 AM  14
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में पत्नी की बेरुखी से त्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या: रोते हुए वीडियो और सुसाइड नोट में बेटी को सौंपा आखिरी संदेश
“जयपुर में पत्नी की बेरुखी से त्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या: रोते हुए वीडियो और सुसाइड नोट में बेटी को सौंपा आखिरी संदेश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-over-wife-harassment
Google News
Copied
जयपुर में पत्नी की बेरुखी से त्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या: रोते हुए वीडियो और सुसाइड नोट में बेटी को सौंपा आखिरी संदेश

जयपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी के लगातार अलग रहने और ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर मानसिक उत्पीड़न झेल रहे 27 वर्षीय युवक शाहबाज खान ने जगतपुरा के सीबीआई फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने रोते हुए एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी दो साल की बेटी फातिका लाडो को अपनी जिंदगी के कुछ पल बताने की अपील की।

यह घटना 28 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। शाहबाज खान दौसा जिले के बसवा गांव का रहने वाला था और हाल ही में जयपुर शिफ्ट होकर भांकरोटा के जयसिंहपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। वह रेवाड़ी के मानसेर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन पत्नी की खुशी के लिए अपनी जॉब छोड़कर जयपुर आ गया था।

शादी के बाद शुरू हुई परेशानी

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter