नहाते समय चुपके से बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

जयपुर के बस्सी में एक पड़ोसी ने 29 वर्षीय विवाहिता का नहाते समय चुपके से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और रेप किया। पीड़िता ने बस्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 21, 2025 • 4:37 PM  190
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नहाते समय चुपके से बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल
“नहाते समय चुपके से बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
21 Jun 2025
https://thekhatak.com/jaipur-woman-blackmailed-raped-by-neighbor-over-secret-video
Google News
Copied
नहाते समय चुपके से बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी-छिपे पीड़िता का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पड़ोस में रहने के कारण पहले से जानती थी। आरोपी ने घर के बाथरूम में नहाते समय उसका वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया। कुछ दिन बाद, जब पीड़िता अकेली थी, आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर धमकाया और होटल में मिलने के लिए मजबूर किया। होटल में आरोपी ने ब्लैकमेलिंग के जरिए उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो की धमकी देकर पीड़िता को कई बार होटल और गाड़ी में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और बस्सी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच बस्सी थाने के SHO महेश शर्मा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

SHO महेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही है। साथ ही, अश्लील वीडियो के स्रोत और उसके दुरुपयोग की जांच भी की जा रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter