जोधपुर फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की नौकरी के लिए 3.70 लाख रिश्वत मांगने वाला डॉक्टर ACB के हत्थे चढ़ा.

जोधपुर ACB ने राजकीय ट्रोमा सेंटर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को 3.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के लिए मांगी गई थी, जो कथित रूप से CMHO डॉ. मोहनदान देथा के लिए थी। ट्रैप ACB जोधपुर शहर टीम ने डीआईजी भुवन भूषण यादव और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच जारी।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 14, 2025 • 2:07 PM  11
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जोधपुर फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की नौकरी के लिए 3.70 लाख रिश्वत मांगने वाला डॉक्टर ACB के हत्थे चढ़ा.
“जोधपुर फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की नौकरी के लिए 3.70 लाख रिश्वत मांगने वाला डॉक्टर ACB के हत्थे चढ़ा.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Nov 2025
https://thekhatak.com/jodhpur-doctor-caught-red-handed-3-70-lakh-bribery-pharmacist-sweeper-job-acb
Google News
Copied
जोधपुर फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की नौकरी के लिए 3.70 लाख रिश्वत मांगने वाला डॉक्टर ACB के हत्थे चढ़ा.

जोधपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जोधपुर शहर टीम ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। राजकीय ट्रोमा सेंटर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को 3 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह राशि एक शिकायतकर्ता के भाई को फार्मासिस्ट पद पर और उसके दोस्त को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दिलाने के बदले मांगी गई थी।ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि जोधपुर शहर इकाई को शिकायत मिली थी कि डॉ. बुधराज बिश्नोई ने परिवादी के भाई की फार्मासिस्ट की नौकरी के लिए 3 लाख रुपये और दोस्त की सफाईकर्मी की पोस्ट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की रिश्वत की मांग की। यह रकम सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉ. मोहनदान देथा के लिए बताई जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB मुख्यालय के निर्देश पर तुरंत एक्शन लिया गया।डीआईजी पुलिस ACB जोधपुर भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने जाब्ते के साथ ट्रैप लगाया। डॉ. बिश्नोई को ठीक उसी वक्त पकड़ा गया जब वे रिश्वत की पूरी राशि 3,70,000 रुपये ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ चल रही है और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में केस को आगे बढ़ाया जा रहा है।ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है, जिसमें सीएमएचओ डॉ. मोहनदान देथा का नाम भी सामने आया है। यह कार्रवाई सरकारी नौकरियों में रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB की मुहिम का हिस्सा है, जो आम जनता को भ्रष्टाचार से राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। मामले की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

 

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter