होलिस्टिक वेलनेस का बढ़ता ट्रेंड: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मिल रही सर्वोच्च प्राथमिकता
होलिस्टिक वेलनेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें केवल बाहरी सुंदरता नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को समान महत्व दिया जा रहा है। विशेषज्ञ संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और समय-समय पर हेल्थ चेकअप को स्वस्थ जीवन की कुंजी बता रहे हैं।
आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में लोग केवल बाहरी सुंदरता पर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं। यही कारण है कि होलिस्टिक वेलनेस (Holistic Wellness) तेजी से एक प्रमुख हेल्थ ट्रेंड बनकर उभरा है। अच्छा स्वास्थ्य केवल बीमारी से मुक्त रहने का नाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।
Apollo Clinic के विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। इन सभी आदतों को अपनाकर कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
आधुनिक जीवनशैली में तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय स्वस्थ दिनचर्या अपनाना अधिक प्रभावी समाधान माना जा रहा है।