महेंद्र सिंह धोनी की नई पारी: 'द चेज' में एक्टिंग डेब्यू, माधवन के साथ करेंगे धमाल

महेंद्र सिंह धोनी 'द चेज' में आर. माधवन के साथ एक्टिंग डेब्यू करेंगे, जिसका धमाकेदार टीजर वासन बाला के निर्देशन में रिलीज हुआ। यह फिल्म या वेब सीरीज है, यह अभी साफ नहीं है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 7, 2025 • 5:20 PM  348
खेल
NEWS CARD
Logo
महेंद्र सिंह धोनी की नई पारी: 'द चेज' में एक्टिंग डेब्यू, माधवन के साथ करेंगे धमाल
“महेंद्र सिंह धोनी की नई पारी: 'द चेज' में एक्टिंग डेब्यू, माधवन के साथ करेंगे धमाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Sep 2025
https://thekhatak.com/mahendra-singh-dhoni-s-new-innings-acting-debut-in-the-chase-dhamaal-with-madhavan
Google News
Copied
महेंद्र सिंह धोनी की नई पारी: 'द चेज' में एक्टिंग डेब्यू, माधवन के साथ करेंगे धमाल

भारतीय क्रिकेट के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के मैदान से निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार हैं। धोनी जल्द ही बॉलीवुड स्टार आर. माधवन के साथ एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट 'द चेज' में नजर आएंगे। रविवार को माधवन ने इस प्रोजेक्ट का धमाकेदार टीजर शेयर किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।

'द चेज' का धमाकेदार टीजर

टीजर में धोनी और माधवन ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथों में गन थामे ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं, जो एक्शन और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण दिखाता है। हालांकि, टीजर में यह साफ नहीं हुआ कि 'द चेज' फिल्म है या वेब सीरीज। इस प्रोजेक्ट को 'जिगरा' फेम डायरेक्टर वासन बाला ने निर्देशित किया है। वासन की यह नई पेशकश धोनी के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter