मंत्री सुमित गोदारा का जोधपुर दौरा: रसद विभाग की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद शुक्रवार को

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर रसद विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे और सर्किट हाउस में जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे पाली के लिए रवाना होंगे।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 25, 2025 • 5:30 PM  33
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मंत्री सुमित गोदारा का जोधपुर दौरा: रसद विभाग की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद शुक्रवार को
“मंत्री सुमित गोदारा का जोधपुर दौरा: रसद विभाग की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद शुक्रवार को”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Sep 2025
https://thekhatak.com/minister-sumit-godara-s-visit-to-jodhpur-logistics-department-review-and-direct-communication-with-public-on-friday
Google News
Copied
मंत्री सुमित गोदारा का जोधपुर दौरा: रसद विभाग की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद शुक्रवार को

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में रसद विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे और सर्किट हाउस में आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

जिला रसद अधिकारी (प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि मंत्री गोदारा दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे, जहां जोधपुर जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसुनवाई का कार्यक्रम

समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 1:15 बजे गोदारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं और प्रगति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, जहां आमजन अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रख सकेंगे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter