पाली में युवक की संदिग्ध आत्महत्या: गले पर बंदूक रखकर गोली मारी, सिर फट गया; मौत से पहले वॉट्सऐप पर लगाया RIP स्टेटस

राजस्थान के पाली जिले में 35 वर्षीय रामलाल ने खेत की झोपड़ी में 12 बोर की बंदूक से गले पर गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गोली से सिर फट गया और चेहरा बिखर गया। मौत से पहले उन्होंने वॉट्सऐप पर रोते हुए इमोजी और अपनी फोटो के साथ "RIP" स्टेटस लगाया था। पत्नी के तीन साल पहले पीहर चले जाने से डिप्रेशन में थे। पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजनों का दावा है कि यह दुर्घटना थी। जांच जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 18, 2025 • 4:33 PM  28
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पाली में युवक की संदिग्ध आत्महत्या: गले पर बंदूक रखकर गोली मारी, सिर फट गया; मौत से पहले वॉट्सऐप पर लगाया RIP स्टेटस
“पाली में युवक की संदिग्ध आत्महत्या: गले पर बंदूक रखकर गोली मारी, सिर फट गया; मौत से पहले वॉट्सऐप पर लगाया RIP स्टेटस”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Dec 2025
https://thekhatak.com/pali-youth-suicide-shotgun-rip-whatsapp-status-depression
Google News
Copied
पाली में युवक की संदिग्ध आत्महत्या: गले पर बंदूक रखकर गोली मारी, सिर फट गया; मौत से पहले वॉट्सऐप पर लगाया RIP स्टेटस

राजस्थान के पाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 35 वर्षीय युवक रामलाल ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के डोला गांव के पास एक खेत में हुई, जहां रामलाल अपने परिवार के साथ फसल की रखवाली कर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों का दावा है कि यह दुर्घटना हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

घटना का विवरण रामलाल पुत्र अणदाराम मूल रूप से चंडावल थाना क्षेत्र के खोखरा गांव का निवासी था। परिवार ने फसल बुवाई के लिए बेरा खारचिया डोला गांव में एक खेत ठेके पर लिया हुआ था। खेत पर दो झोपड़ियां बनी हुई थीं। एक झोपड़ी में रामलाल के माता-पिता सो रहे थे, जबकि दूसरी झोपड़ी में रामलाल अकेला था। उसके पास खेत की रखवाली के लिए एक 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक थी, जिसे वह रात में साथ रखता था। घटना गुरुवार की सुबह की है। सुबह रामलाल की मां ने उसे चाय पीने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद मां दूसरी झोपड़ी में गईं, जहां उन्होंने बेटे का खून से लथपथ शव देखा। गोली गले पर लगी थी, जिससे सिर फट गया और चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह बिखर गया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता अणदाराम भी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास से वही 12 बोर की बंदूक बरामद हुई। जांच में पता चला कि रामलाल ने बंदूक को अपने गले पर रखा और ट्रिगर दबाया। गोली गले से होते हुए मुंह, चेहरे और सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई, जिससे मौत तुरंत हो गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter