“रुझानों में BJP की बड़ी बढ़त… फिर भी ममता का दावा—आखिरी राउंड में होगा खेल!”
बंगाल चुनाव के रुझानों में BJP को बड़ी बढ़त, लेकिन ममता बनर्जी का दावा—आखिरी राउंड के बाद TMC ही जीतेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर संकेत दिया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती दिख रही है।
दोपहर 1 बजे तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 294 सीटों वाले विधानसभा में से 279 सीटों पर स्थिति साफ होने लगी है। इनमें से करीब 183 सीटों पर BJP आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सिर्फ 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव संभव है।
हालांकि, इन रुझानों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हार मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “अभी काउंटिंग पूरी होने दीजिए, आखिरी राउंड के बाद हम ही जीतेंगे।”