शपथ लेते ही एक्शन में CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को सख्त चेतावनी—“अब पुरानी व्यवस्था नहीं चलेगी”
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। सचिवालय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कामकाज की पुरानी शैली बदलने के निर्देश दिए।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे पटना स्थित सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अब काम करने का तरीका बदलना होगा और पुरानी कार्यशैली किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि काम में लापरवाही या फाइलों को लटकाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।