कैलाश चौधरी का स्विमिंग पूल वाला वीडियो वायरल, फिटनेस या सियासी संदेश?
पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को लेकर फिटनेस से लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं।
पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैलाश चौधरी स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग कैलाश चौधरी के इस वीडियो को उनकी फिटनेस से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसके राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं। हालांकि, वीडियो किस मौके का है और इसे किस संदर्भ में शूट किया गया था, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो में कैलाश चौधरी स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह पानी के अंदर वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं।