PM मोदी के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार “विरोध को देश विरोध बताना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं”

अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। गहलोत ने कहा कि किसी नेता का विरोध करना देश का विरोध नहीं होता और लोकतंत्र में असहमति जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी मंच के राजनीतिक उपयोग, जनहित मुद्दों की अनदेखी, ERCP, राइट टू हेल्थ, पेपर लीक कानून और युवाओं से जुड़े विषयों पर सवाल उठाए।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 28, 2026 • 4:54 PM  364
राजनीति
NEWS CARD
Logo
PM मोदी के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार “विरोध को देश विरोध बताना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं”
“PM मोदी के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार “विरोध को देश विरोध बताना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं””
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Feb 2026
https://thekhatak.com/pm-modi-ke-bayan-par-ashok-gehlot-ka-palatwar-virodh-ko-desh-virodh-batana-loktantra-ke-liye-theek-nahi
Google News
Copied
PM मोदी के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार “विरोध को देश विरोध बताना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं”

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अजमेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लंबा बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री के आरोपों को राजनीतिक निराशा का परिणाम बताया और कहा कि किसी भी नेता को खुद को देश से बड़ा मानने की भूल नहीं करनी चाहिए।

अजमेर की टिप्पणी पर दिया कड़ा जवाब

गहलोत ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप इतिहास और तथ्यों से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पर देश को बांटने जैसे आरोप लगाना न केवल अनुचित है बल्कि राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter