प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेत में ट्रॉली से खाद बिखेरते समय हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी बेटे की शादी, तीन महीने पहले बेटी का जन्म
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में खेत में ट्रॉली से खाद बिखेरते समय 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के झूलते तार से करंट लगने से पिता गोवर्धन डांगी (60) और पुत्र नरेंद्र डांगी (25) की मौत हो गई। नरेंद्र की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और तीन महीने पहले बेटी का जन्म हुआ था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में झूलते बिजली तारों को ठीक करने की मांग की है, क्योंकि ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में मंगलवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पिता और पुत्र की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में ट्रॉली की मदद से देशी खाद बिखेर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का झूलता हुआ तार ट्रॉली से टकरा गया। इस संपर्क से दोनों को इतना तेज करंट लगा कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अरनोद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर और अन्य प्रयास किए, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
