राजस्थान के अलवर शहर में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

राजस्थान के अलवर में नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने भाजपा नेता एवं पूर्व डेयरी अध्यक्ष बन्नाराम मीणा की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। ग्राम भूगोर झोपड़ी के करीब एक बीघा कृषि भूमि पर बिना अनुमति प्लॉटिंग और निर्माण हो रहा था, जिसमें बन्नाराम मीणा सहित अन्य लोग शामिल थे। साथ ही अम्बेडकर नगर में अवैध खोखे, ठेले और ट्रक पार्किंग भी हटाए गए। प्रशासन ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 5, 2026 • 1:18 PM  46
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान के अलवर शहर में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
“राजस्थान के अलवर शहर में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Feb 2026
https://thekhatak.com/alwar-bjp-leader-bannaram-meena-illegal-colony-bulldozer-action-uit
Google News
Copied
राजस्थान के अलवर शहर में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा की जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

अलवर, राजस्थान: नगर विकास न्यास (यूआईटी) की अतिक्रमण निरोधक टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता और पूर्व डेयरी अध्यक्ष बन्नाराम मीणा की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बुधवार को की गई, जिसमें कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को लक्ष्य बनाया गया।

यूआईटी सचिव धाइगुडे स्नेहल नाना ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बन्नाराम मीणा के साथ मुकेश, बृजमोहन, महेंद्र, संतोष देवी, छाजूराम और अन्य लोगों द्वारा ग्राम भूगोर झोपड़ी के खसरा नंबर 645 में लगभग एक बीघा कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इस भूमि पर प्लॉट्स विकसित किए जा रहे थे, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन था। टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान अम्बेडकर नगर के वेयर हाउस योजना क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाए गए। यहां सड़क के मुख्य भाग पर अवैध रूप से लगाए गए खोखे और थड़ियां (ठेले/दुकानें) को हटाया गया। साथ ही, बिना स्वीकृति के चलाई जा रही अवैध ट्रक पार्किंग को भी समाप्त कर न्यास की भूमि को मुक्त कराया गया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter