बाड़मेर में रास्ते के विवाद ने ली जान: झगड़े के बाद पिता की मौत, हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज

बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के अरणियाली गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2026 • 2:50 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में रास्ते के विवाद ने ली जान: झगड़े के बाद पिता की मौत, हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
“बाड़मेर में रास्ते के विवाद ने ली जान: झगड़े के बाद पिता की मौत, हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f7f517
5 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/f7f517
Google News
Copied
बाड़मेर में रास्ते के विवाद ने ली जान: झगड़े के बाद पिता की मौत, हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र स्थित अरणियाली गांव में रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ते पर मोटरसाइकिल और चारपाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता कल्पेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे गांव के रास्ते पर मोटरसाइकिल और चारपाई खड़ी होने को लेकर उनके परिवार और पड़ोसी के बीच कहासुनी हो गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता के परिवार की मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया और लाठी तथा पत्थरों से धमकाया। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter