जयपुर में CJP का प्रदर्शन आज, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ शहीद स्मारक पर जुटेंगे युवा

जयपुर में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 15, 2026 • 2:51 PM  7
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में CJP का प्रदर्शन आज, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ शहीद स्मारक पर जुटेंगे युवा
“जयपुर में CJP का प्रदर्शन आज, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ शहीद स्मारक पर जुटेंगे युवा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/bada82
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/bada82
Google News
Copied
जयपुर में CJP का प्रदर्शन आज, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ शहीद स्मारक पर जुटेंगे युवा

राजधानी जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर होगा, जिसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे।

अभिजीत दीपके रविवार देर रात जयपुर पहुंच गए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी ने लोगों से तिरंगा, किताब और फूल लेकर प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।

शर्तों के साथ मिली अनुमति

जयपुर पुलिस ने शुरुआत में कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में डीसीपी साउथ और पार्टी प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी गई।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रदर्शन में 800 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे और किसी प्रकार की रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। आयोजकों को सभी नियमों और शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी पर होगा फोकस

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि यह आंदोलन केवल किसी संगठन का नहीं बल्कि छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज है। प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा

कार्यक्रम के संयोजक दीपक बालियान ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। प्रशासन द्वारा तय सभी शर्तों का पालन किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाएगा।

CJP बनने की कहानी

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में हुई थी। पार्टी के अनुसार इसकी प्रेरणा उस बयान से मिली, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से CJP की शुरुआत की और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अभियान शुरू किया।

पार्टी का दावा है कि वह पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर चुकी है। जयपुर का प्रदर्शन इस अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter